फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकिल सवार को पैर में लगी गोली, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साइकिल सवार को पैर में
लगी गोली, हायर सेंटर रेफर
- पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को मान रही संदिग्ध, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने साइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को पैर में गोली मार दी। उसे सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लच्छमपुर निवासी ओमपाल सिंह (35) पुत्र खचेरू सिंह शुक्रवार देर शाम साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में डिबाई-राजघाट मार्ग पर गांव के निकट स्थित एक बाग से दो बदमाश पैदल ही भागते हुए सड़क पर आए और ओमपाल को रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से ओमपाल पर फायर झोंक दिया। एक गोली ओमपाल के दाहिने पैर में जा लगी और वह अचेत होकर गिर गया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचा। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष के द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें