फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 60 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में 60 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चले अभियान से मची खलबली
- ऊपरकोट, सरायधारी, नहर कालोनी में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के अफसरों की सख्ती के बाद भी बिजली चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार की शाम 60 बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली टीम की कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए अफसरों द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 60 बिजली चोरों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को अफसरों ने नगर के मोहल्ला ऊपरकोट, सराय धारी, नहर कालोनी, मनिहारन, सुनहरी मस्जिद के पास, कस्सावन समेत अन्य इलाकों में छापामार कार्रवाई की। हाइडिल कालोनी बिजलीघर प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरों पर कार्रवाई की गई थी। 60 लोगों पर बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें