फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के बाद पुलिस संग लौटी पत्नी, घर में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पुलिस संग लौटी पत्नी, घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन

- दो वर्ष पूर्व पति व ससुराल को छोड़ चली गई थी अपने मायके, नहीं लौटी थी वापस
- परिजनों का आरोप, देर रात महिला ने पुलिसकर्मियों संग घर में मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो वर्ष पूर्व पति का घर छोड़कर गई पत्नी मंगलवार रात को ससुराल पहुंच गई। दो दिन पूर्व ही उसके पति की मौत हो गई थी। आरोप है कि जायदाद के बंटवारे के लिए पुलिस के साथ पहुंची महिला ने परिजनों व विधवा सास के विरोध करने पर घर में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी राजवती पत्नी स्व. चंद्रपाल सिंह वाल्मीकि अपने पुत्र अनिल के साथ रहती थी। बीते सात मई को उसके बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी दो वर्ष पूर्व ही अपने मायके चली गई थी। तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। पीड़ित राजवती ने बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों संग एसएसपी कार्यालय पहुंच कर बताया कि बेटे की मौत के बाद मंगलवार को उसकी पत्नी घर पहुंची और अपना हिस्सा मांगने लगी। पीड़िता के विरोध करने पर उस दौरान तो वह अभद्रता कर चली गई। लेकिन, मंगलवार रात को ही कुछ पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी पुत्रवधू फिर से आ पहुंची। इस बार जब पीड़िता ने विरोध किया तो पुत्रवधू ने पुलिसकर्मियों संग मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और घर में रखा घरेलू उपयोग का सामान भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पुत्रवधू वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए चली गई। पीड़ित विधवा ने रात में ही ग्रामीणों संग चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद पीड़िता ने बुधवार सुबह अन्य ग्रामीणों संग एसएसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी केबी सिंह ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें