फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी में एक फर्म के ठेके निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी में
विज्ञापन

एक फर्म के ठेके निरस्त
- गाजियाबाद में गत दिनों पकड़ी गई थी सरकारी खाद्यान्न से भरी गाड़ी
- आरएफसी मेरठ द्वारा की गई कार्रवाई से ठेकेदारों में मचा हड़कंप
- बीबीनगर और गुलावठी में भी थे नेशनल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेके
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। राशन की कालाबाजारी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गत दिनों गाजियाबाद में राशन की कालाबाजारी के खेल में एक फर्म को ब्लैक लिस्ट में डाला गया। इसके बावजूद उक्त फर्म द्वारा बीबीनगर और गुलावठी में भी ठेके संचालित किए जा रहे थे। मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी नेशनल ट्रांसपोर्ट कंपनी के सभी ठेके निरस्त कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी कर सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाई जा रही है। इसके बाद भी अफसर पूरे खेल से खुद को अनजान बताकर कार्रवाई से बच रहे हैं। गाजियाबाद में करीब 15 दिन पूर्व खाद्य विभाग के अफसरोें ने राशन की कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही एक गाड़ी पकड़ी थी। मामला उजागर होने पर अफसरों ने गाड़ी को सीज कर चालक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरे मामले में संभागीय खाद्य नियंत्रक मेरठ ने कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर की नेशनल ट्रांसपोर्ट कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद उक्त फर्म बीबीनगर और गुलावठी में भी ठेके संचालित कर रहा था। कार्रवाई के बाद उक्त फर्म के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ के सभी ठेकों को निरस्त कर दिया गया है। इससे पूर्व भी बुलंदशहर के एक अन्य ठेकेदार को हापुड़ जिले में कालाबाजारी में शामिल होने के चलते ब्लैक लिस्ट में डाला गया था। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि संभागीय खाद्य नियंत्रक का पत्र प्राप्त हुआ है। कालाबाजारी में शामिल नेशनल ट्रांसपोर्ट कंपनी के सभी ठेके निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें