फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे चार शातिर लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे चार शातिर लुटेरे
विज्ञापन

- आरोपियों ने 20 मार्च को डिबाई क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों से की थी लूट
- पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा, आरोपियों से लूट का सामान भी किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र में गत 20 मार्च को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। डिबाई पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह जहांगीराबाद-दौलतपुर रोड पर मुठभेड़ के दौरान चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान व अवैध असलाह भी बरामद किया है।
विज्ञापन

डिबाई थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि गत मंगलवार को अर्जुन गौतम पुत्र बाबूलाल निवासी गांव फौलाद पुर थाना कोतवाली देहात अपने ममेरे भाई दिनेश पुत्र राकेश निवासी गांव उस्मान पुर थाना खुर्जा देहात के साथ बाइक से डिबाई किसी काम से आया था। देर होने की वजह से वह दोनों बाइक से ही भीम पुर दौराहे से गांव नगला किद्दा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए दो मोबाइल फोन, 5500 रुपये की नगदी व अन्य कीमती कागजात लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह डिबाई निरीक्षक व उपनिरीक्षक बच्चू सिंह टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चारों बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर जहांगीराबाद की ओर से दौलतपुर की ओर आने वाले हैं। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग बढ़ा दी, बाइक सवार बदमाशों को आता हुआ देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वो बाइक मोड़कर भागने लगे। इस दौरान उनकी बाइकें लडख़ड़ा कर गिर गईं, और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कुछ दूरी पर घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त ककुलदीप पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव नगला किद्दा थाना डिबाई, अफजाल पुत्र कल्लू खां निवासी गांव चैला थाना अहमद गढ़, पवन पुत्र रामरुप सिंह व मुनेश पुत्र सुरेंद सिंह निवासीगण गांव दौका थाना अहमद गढ़ के रुप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई रकम के 3900 रुपये, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे व दो बाइक बरामद की हैं। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें