फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो एक तरफा प्यार में दिया गया वारदात को अंजाम!

विज्ञापन
विज्ञापन
... तो एकतरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- 12वीं की छात्रा के स्कूल मालिक का ड्राइवर रह चुका है मुख्य आरोपी हरित
- तीन साल से छात्रा को कर रहा था परेशान, डर के कारण छात्रा ने छोड़ दिया था स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा के अपहरण की कोशिश करने वाला मुख्य आरोपी छात्रा के ही पूर्व के स्कूल मालिक का ड्राइवर रह चुका है। तीन साल से आरोपी छात्रा को तंग कर रहा था। इस कारण छात्रा ने उक्त स्कूल से नाम कटवा लिया और औरंगाबाद के एक स्कूल में पढ़ाई शुरू कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर स्कूल संचालक ने आरोपी ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया था।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार देर रात छात्रा के अपहरण की नाकाम कोशिश और ग्रामीणों व बदमाशों के बीच फायरिंग - टकराव ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस छात्रा को आरोपी अपहरण करने के लिए आए थे वह छात्रा करीब तीन वर्ष पूर्व कक्षा नौ में पास ही के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जाती थी। उक्त स्कूल के संचालक का ड्राइवर खानपुर थाना क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी निवासी हरित था। इस दौरान आरोपी ड्राइवर छात्रा से एक तरफा प्यार करने लगा। आए दिन आरोपी ड्राइवर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था, लेकिन छात्रा उसे नजर अंदाज कर देती थी। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी थी। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। आरोपी की हरकतों की वजह से ही छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया और औरंगाबाद के एक स्कूल में पढ़ने लगी। परिजनों की शिकायत पर स्कूल मालिक ने आरोपी ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया था, लेकिन फिर भी छात्रा से मिले बगैर वह बाज नही आ रहा था। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर छात्रा के पिता ने करीब तीन-चार माह पहले उसका रिश्ता पड़ोसी गांव के ही एक युवक के साथ तय कर दिया। छात्रा की 26 अप्रैल को शादी होनी थी।
विज्ञापन


शादी तय होने के बाद दी थी धमकी
आरोपी को जब छात्रा के रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उसने छात्रा और उसके पिता को कई बार जान से मारने की धमकी दी। सूत्रों की मानें तो करीब 10 दिन पहले आरोपी ने एक फार्म पर पंचायत की थी। जिसमें ऐेलान किया था कि यदि छात्रा की शादी उसके साथ नहीं हुई तो वो उसे उठाकर ले जायेगा। उसने छात्रा को 10 दिन के भीतर ही अगवा करने की धमकी दी थी। 10 दिन पूरे होने से एक दिन पहले ही बुधवार देर रात छात्रा को अगवा करने के लिए ही साथियों के साथ उसने प्लान बनाया, लेकिन वह अपने प्लान में कामयाब नही हो सका।

जीपीआरएस सिस्टम से बरामद हुई कार
ग्रामीणों द्वारा कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के बाद खुद एसओ अनिल ने कार मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। मालिक ने पुलिस से कार में सिस्टम लगा होने की बात कही। मालिक ने जीपीआरएस सिस्टम खोल के उसकी लोकेशन को ट्रेस करने के साथ कार को भी लॉक कर दिया। पता चला कि कार घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर के पास खड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया और उसे थाने ले आई। वहीं बदमाशों ने रिकॉर्डिंग के डर कार में लगे सिस्टम के कै मरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। बदमाश गाड़ी के कागजात भी अपने साथ ले गए हैं। वहीं पुलिस ने पकड़े गये ड्राइवर से बुकिंग की पर्ची अपने कब्जे में ले ली है।

वारदात स्थल से दो किमी पहले खड़ी की कार
पकड़े गये कार चालक किशन मीणा निवासी हाथरस ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने बुलंदशहर के एक होटल से खाना पैक कराया और शराब के ठेके से बीयर भी खरीदी बाद में बदमाश एक नहर पर पहुंचे। वहां सभी बदमाशों ने पहले बीयर पी फिर खाना खाया। उसके बाद सभी बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए निकल पड़े। ड्राईवर ने कार पर रुकने की बात की तो उसे भी बदमाश अपने साथ ले गये। जिस स्थान पर बदमाश गाड़ी खड़ी करके गये थे। उस स्थान से वारदात स्थल की दूरी करीब दो किमी की है। ऐसे में बदमाशों ने गांव में पैदल जाकर अपनी चालाकी का परिचय दिया।

दो घंटे तक होती रही फायरिंग
साथी बदमाश के मारे जाने के बाद मौके से फरार हुए सभी बदमाशों का पीछा करने के लिये ग्रामीण उनकी तरफ दौड़ पड़े। खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। करीब दो घंटे तक बदमाशों और ग्रामीणों के बीच हवाई फायरिंग हुई। लेकिन बदमाश खुद को सुरक्षित करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों तरफ से करीब 100 से अधिंक राउंड फायरिंग हुई है। ऐसे में संभावना है कि बदमाश ग्रामीणों से सामना करने के लिये तैयार होकर पहले से ही आये थे।
विज्ञापन


कोट
प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्यार का नजर आ रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मुनीराज जी. एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें