फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर देवर संग जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई
विज्ञापन

- गंभीरावस्था में महिला को सीएचसी अनूपशहर से जिला अस्पताल में कराया भर्ती
- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित दंपती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। एक सप्ताह पूर्व अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ गांव निवासी आरोपियों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर महिला व उसके देवर की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित दंपती ने शनिवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अनपूशहर थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पति ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गत 10 मार्च को उसकी पत्नी उसके छोटे भाई के साथ खेतों पर जा रही थी। इस दौरान खेतों पर पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी चार आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़ित की पत्नी व उसके भाई ने जब आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिससे उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं थीं। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि थाना पुलिस ने तहरीर बदलकर मामले को एनसीआर में दर्ज कर लिया। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि पीड़ित की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें