फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नहीं हुई खबर, डकैत मोती ने कर दिया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को नहीं हुई खबर, डकैत मोती ने कर दिया सरेंडर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले सोनू गैंग के सदस्य मोती राम ने बुलंदशहर न्यायालय में सरेंडर कर दिया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। एक सप्ताह बाद पता चलने पर एसएसपी ने मामले में सभी थाना प्रभारियों कीे जमकर लताड़ लगाई है।
विज्ञापन

गत वर्ष अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह में डकैतों ने ककोड़, अहमदगढ़, खुर्जा देहात क्षेत्र में एक के बाद एक डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में सोनू गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर गैंग का राजफाश कर दिया था। साथ ही गैंग के मुखिया सोनू अहेरिया और सत्तू को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी थी। इसके अलावा गैंग के तीन अन्य सदस्य भी अलग-अलग थानों से जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। वहीं गैंग के सरगना सोनू का पिता मोतीराम फरार चल रहा था। मोती पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इसके बाद से आरोपी की तलाश में कई थानों की पुलिस लगी हुई थी, लेकिन मोती ने पुलिस को चकमा देते हुए बीते छह मार्च को बुलंदशहर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अब एसएसपी ने मामले की जानकारी होने पर संबंधित थाना प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई है। रिमांड की भी अवधि निकल जाने पर अब पुलिस ने आरोपी मोती के खिलाफ संबंधित मामलों में चार्जशीट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें