फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब.. मैं जिंदा हूं, तलाकशुदा पत्नी ने लालच में आकर दिखाया मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं जिंदा हूं, तलाकशुदा पत्नी ने लालच में आकर बता दिया मृत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने एसएसपी को भेजे पत्र में बताया कि 1997 में उसका निकाह क्षेत्र के ही मोहल्ला निवासी युवती के साथ हुआ था। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 2012 में उसकी पत्नी के संबंध बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव के व्यक्ति से हो गए। इस पर उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। बच्चे पिता के साथ ही रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र ने बीते वर्ष मोहल्ला निवासी व्यक्ति से एक मकान खरीदा था। मकान को हड़पने के लिए उसकी पत्नी ने खुद को विधवा बताते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंप दिया और पीड़ित को मृत बता दिया, जबकि वह जीवित है। पीड़ित ने एसएसपी से महिला पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें