फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड हत्याकांड: गमगीन माहौल में बहन ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की अर्थी के बाद उठी बहन की डोली
विज्ञापन

डेविड हत्याकांड : आरोपी रिटायर्ड फौजी पुलिस की पकड़ से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में रविवार को भाई की अर्थी निकली और सोमवार को गमगीन माहौल में बहन ने सात फेरे लिए। समारोह में केवल पांच बाराती ही आए। वहीं पुलिस आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

गांव हजरतपुर निवासी करन सिंह की पुत्री की सोमवार को सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव पूठरी से बारात आई। शनिवार देर रात मंगल गीतों के दौरान गांव निवासी रिटायर्ड फौजी महेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी थी। करन सिंह के 20 वर्षीय भतीजे डेविड की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं सोमवार को गांव पूठरी से गमगीन माहौल में दूल्हा लख्मी पांच बारातियों संग दुल्हन को लेने के लिए पहुंचा। शादी की रस्में पूरी कर देर शाम दुल्हन को विदा कर दिया गया। डेविड दुल्हन का चचेरा भाई था। एसएसपी मुनीराज जी. का कहना था कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें