फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव बोरे में बंद कर नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर बोरे में बंद कर शव नहर में फेंका
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव जटपुरा स्थित नहर पुल के नीचे बृहस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक बोरा फंसा हुआ देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को नहर से बाहर निकालकर खोला तो उनके होश उड़ गए। बोरे के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। शव सड़ी गली अवस्था में था। युवक ने कमीज और लोअर पहना हुआ था। उसकी जेब से भी कोई ऐसा कागज आदि नहीं मिला है, जिससे कि उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस की मानें तो शव करीब चार से पांच दिन पुराना है। युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। एसओ तेज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। विभिन्न थानों से संपर्क किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------
छात्रा के अपहरण का लगाया आरोप
अहार। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी जहांगीराबाद स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक योगेश उसकी भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ तेज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच केबाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें