बदमाशों ने सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी
गुलावठी। गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर ग्राम देवली के पास सोमवार को सुबह करीब छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर एक सीमेंट से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली लूट ली। ट्रॉली में 200 कट्टे सीमेंट लदा था। ट्रैक्टर के मालिक ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों और ट्रैक्टर-ट्राली की कोई सुराग नहीं लग सकी। हापुड़ के प्रेमपुरा निवासी ट्रैक्ट के मालिक गौरव पुत्र सुंदरलाल ने बताया कि उसका चालक रमेश पुत्र वीरबल निवासी आदर्श नगर, मोदीनगर लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर में सिकंदराबाद की श्री सीमेंट फैक्ट्री से 200 कट्टे सीमेंट लादकर हापुड़ जा रहा था। तभी रास्ते में ग्राम देवली के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर चालक से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों और ट्रैक्टर-ट्राली की कोई सुराग नहीं लग सकी। उधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव का कहना है कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो