बेकाबू डंपर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत
छतारी। बेकाबू डंपर ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे को नाजुक हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
जिले अलीगढ़ के थाना जवां के गांव देहली निवासी ओमवीर पुत्र डिप्टी(30) और योगेंद्र सिंह सोमवार शाम बाइक से दोनों भाई डिबाई से घर लौट रहे थे। इस दौरान अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर गांव चौढे़रा के समीप एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में ओमवीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि योगेंद्र को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ छतारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।