फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने जहर खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता ने जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से किया इंकार, किया अंतिम संस्कार
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर निवासी उ.प्र युवा व्यापार उद्योग मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सोमवार तड़के जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर निवासी उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि गर्ग पुरानी मंडी में सराफ की दुकान चलाते थे। सोमवार तड़के उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उनकी गंभीर हालत देखी तो आनन-फानन में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो व्यापारी नेता रवि गर्ग पिछले कई दिनाें से किसी बात को लेकर काफी तनावग्रस्त थे। रवि गर्ग द्वारा उठाए गए जानलेवा कदम से परिजनों को धक्का लगा है। रवि गर्ग की मौत से नगर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार कर दिया है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें