फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो शतिर लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ मेें पुलिस ने दबोचे दो शातिर लुटेरे
विज्ञापन

- आरोपियों ने पूर्व में व्यापारियों व कलेक्शन एजेंटों के साथ की थीं लूट
- पुलिस ने आरोपियों से बरामद की लूटी रकम व अवैध असलाह
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने विभिन्न मामलों में लूटी गई रकम सहित अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम कोतवाली देहात निरीक्षक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि दो बदमाश बाइक पर गांव निठारी की ओर से आने वाले हैं। उसके बाद कोतवाली देहात निरीक्षक व एसओ ककोड़ ने संयुक्त रुप से क्षेत्र में बैरियर लगा कर चेकिंग करने लगे। इस दौरान दो युवक एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने जब आरोपियोें का पीछा किया तो उन्हें पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि कुछ दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त वरेंद्र पुत्र बनवारी व जयनेंद्र पुत्र जयपाल निवासीगण झालड़ा थाना दनकौर के रुप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बाइक, दो तमंचे व विभिन्न तीन घटनाओं में लूटी गई रकम से 25800 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी क्षेत्र में कलेक्शन एजेंटो व व्यापारियों को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें