फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग को आई युवती से प्रिसिंपल ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनिंग को आई युवती से प्रिसिंपल ने की छेड़छाड़
विज्ञापन


आरोपी प्रिंसिपल की लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज
प्राथमिक विद्यालय में ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट लेने आई थी युवती

अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट लेने आई युवती के साथ प्रिसिंपल ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही युवती को बुरी नीयत से कमरे में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए औेर उन्होंने प्रिंसिपल की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी एक युवती बीटीसी करने के साथ ही गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ट्रेनिंग कर रही थी। युवती के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व उसकी ट्रेनिंग पूरी हो गई। सोमवार को वह सुबह करीब नौ बजे अपनी ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र लेने विद्यालय पहुंची। आरोप है कि विद्यालय के प्रिंसिपल ने उसको ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकत की साथ ही बुरी नीयत से उसे गैलरी में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर सैकड़ों की तादात में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और आरोपी प्रिसिंपल की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी प्रिसिंपल कमर रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें