फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पेड़ से टकराई, पांच बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस पेड़ से टकराई, पांच बच्चे घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
शिकारपुर । अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही पब्लिक स्कूल की एक बस सामने से आए ट्रक को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों को अहमदगढ़ निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां मरहम पट्टी करने के बाद उन्हें उनके घर छोड़ दिया गया। वहीं बस के पेड़ से टकराने के बाद बेचैन अभिभावक भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एसडीएम और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर नगर स्थित मां भगवती इंटर कालेज की बस बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर खखूंड़ा मोड़ के पास सामने से आए ट्रक को बचाने के दौरान स्कूल की बस सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। नायब तहसीलदार वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि हादसे में अहमदगढ़ निवासी कक्षा छह की छात्रा कनिष्का, कक्षा पांच की यशिका व तनुज, कक्षा चार के देवांश व युवराज घायल हुए हैं, जिन्हें अहमदगढ़ के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से मरहम पट्टी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें