फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के बाद जेई ने कराई 24 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में 24 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

बुगरासी। दो दिन पहले क्षेत्र में हुई छापेमारी के बाद जेई ने मंगलवार को 24 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार गांवों के इन उपभोक्ताओं पर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने सहित मीटर बाईपास व कनेक्शन काटने के बाद भी बिजली का उपभोग करने का आरोप है।
पावर कारपोरेशन का क्षेत्र में करोड़ों रुपया बकाया है। इसकी रिकवरी के लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारी बकाएदारों के कनेक्शन काट रहे हैं। कुछ उपभोक्ता कनेक्शन काटे जाने के बाद भी चोरी से तार जोड़कर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। दो दिन पहले कस्बा क्षेत्र में बिजीलेंस की टीम ने बुगरासी, रवानी कटीरी, हयातपुरा व बसीबांगर में छापेमारी की। जेई सचिन कुमार ने बताया कि छापेमारी में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली की चोरी करने वालों सहित 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें बुगरासी में एक उपभोक्ता अवैध रूप से चोरी कर बिजली जलाता पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त रवानी कटीरी में तीन उपभोक्ताओं ने मीटर से बाईपास करते हुए तार डाल रखे थे। इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव बसीबांगर में एक अवैध, दो मीटर बाईपास और सात बकाएदारों के कनेक्शन काटने के बाद तार डालकर बिजली प्रयोग करने और गांव हयातपुरा में एक अवैध व नौ बकाएदारों के कनेक्शन काटने के बाद तार डालकर बिजली प्रयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकायेदारों के कनेक्शन काटे
शिकारपुर। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल, अधिशासी अभियंता आरके सिंह और एसडीओ एसके गोयल की उपस्थिति में विद्युत चेकिंग और बकायेदारों के खिलाफ नगर में अभियान चलाया गया। जेई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम नगर के मोहल्ला बड़ाकोट, कोटकलां, मुफ्तीवाड़ा, गंज सादात, चैनपुरा, मूर्ति विहार और शिवलोक कॉलोनी में विद्युत बिलों के बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें