फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद 12 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद 12 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र में हुई दो ट्रक लूटों में चल रहा था वांछित
गिरफ्तार करने वाली टीम होगी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो।
शिकारपुर। शिकारपुर पुलिस ने 12 हजार के इनमी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पकड़ा गया इनामी जहांगीराबाद क्षेत्र में हुई दो ट्रकों की लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा तीन जिन्दा मुर्दा कारतूस बरामद किया था।
बुधवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने रामपुर स्थित काली नदी पुलिस के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। लेकिन पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आरोपी उमेश उर्फ छोटे पुत्र वतन सिंह निवासी रायपुर मौज्जमपुर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, 2 जिंदा व एक मुर्दा कारतूस बरामद कर लिया है। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि 2016 में आरोपी ने साथियों संग जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चीनी से लदे एक ट्रक की लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की इस घटना में वांछित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी कि 2017 में उसने फिर एक ट्रक लूट की घटना को अंजाम दे दिया। दो घटनाओं में वांछित होने पर एसएसपी उमेश को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। जिसे मेरठ मंडल के आईजी रामकुमार ने 12 हजार कर दिया। सीओ जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---गिरफ्तार करने वाली टीम को मिलेगा इनाम
शिकारपुर। सीओ जगदीश चंद्र सिंह ने बताया कि 12 हजार के इनामी उमेश को गिरफ्तार करने में सिपाही आदेश कुमार ने विशेष भूमिका अदा की है। उन्होंने बताया कि एसएसपी द्वारा सिपाही आदेश कुमार को विशेष रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसएचओ पीआर शर्मा के अलावा एसआई प्रभात कुमार व रुस्तम सिंह व सिपाही आदेश कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें