फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर किया रेप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर किया रेप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर।
थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने आरोपी अपहरणकर्ता को नामजद करते हुए बीबीनगर थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बीबीनगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा है। शुक्रवार को निकट के एक गांव के छात्र ने छात्रा को फोन करके स्कूल के ग्राउंड में बुलाया। छात्रा के पहुंचने पर युवक उसे जबरन गाड़ी में डालकर अनूपशहर क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में ले गया तथा उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि युवक व उसका एक साथी अगले दिन युवती को अपनी एक रिश्तेदारी में बीबीनगर क्षेत्र में छोड़ गए। जहां से नामजद आरोपी के परिजन युवती को अपने घर ले गए। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वे छात्रा को लेने आरोपी छात्र के घर गए तो परिजनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा रिपोर्ट लिखवाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजन किसी तरह छात्रा को लेकर अपने घर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर बीबीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। थाना प्रभारी गनेश चौहान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच व आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें