फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर पी शराब, नाले में गिर कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के घर छोड़ने पर पी शराब, नाले में गिरकर मौत
विज्ञापन

- दो दिन में पिता-पुत्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
स्याना।
पति और पत्नी का झगड़ा होने पर पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। इसके चलते पति ने जमकर शराब पी ली। शराब के नशे में वह नाले में गिर गया। नाले में गिरने से उसके सिर में चोटें आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दो दिन में पिता-पुत्र की मौत होने पर मोहल्ले में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

स्याना के अंबेडकर गली निवासी गंगाराम निम की शनिवार को शुगर व दिल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बताया जाता है कि मृतक गंगाराम का पुत्र जोनी (30) दूसरे चंदियाने वाले मोहल्ले में रहता था। रविवार को जोनी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसमें उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। जोनी ने अपनी पत्नी के जाने के बाद जमकर शराब पी और अपना संतुलन खो बैठा। वह मंशा देवी मंदिर के समीप स्थित भोले मंदिर के पास वाले नाले में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल कंचन चौधरी मौके पर पहुंची। मृतक युवक की मां कृष्णा देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दो दिन में पिता-पुत्र की मौत होने पर दोनों मोहल्लों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें