फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नया ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी
विज्ञापन

- शातिर आरोपी ने हस्ताक्षर कराकर ले लिए 17 चेक
- पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से नया ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये और 17 चेक हस्ताक्षर कराकर हड़प लिए। रिक्शा न मिलने पर रुपये और चेक वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर माजरा भदौरा निवासी ऋषिपाल सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने अपना पुराना ई-रिक्शा 40 हजार रुपये में बेच दिया था। नया ई-रिक्शा दिलाने की बाबत नगर कोतवाली क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। चार अगस्त को उसने अपने भाई एवं परिजनों के साथ आरोपी के घर जाकर बातचीत की। नया ई-रिक्शा दिलाने वाले ने कुछ शर्तें रखीं। उसके बाद ई-रिक्शा लेने के लिए 40 हजार रुपये और हस्ताक्षर कराकर 17 चेक ले लिए। वादे के मुताबिक, तीन दिन बाद भी जब नया ई-रिक्शा नहीं दिलाया तो रुपये और चेक वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने रुपये और चेक देने के बजाय गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें