फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर फौजी से एक लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर फौजी से एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

- बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर।
बैंक से पेमेंट लेकर घर जा रहे फौजी से बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर एक लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। मोबाइल जेब में न होने के कारण फौजी ने घर पहुंच परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस व क्षेत्राधिकारी स्याना मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मंडौना जाफराबाद निवासी गुलवीर सिंह फौजी मंगलवार को बीबीनगर स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये नकद लेकर साइकिल से गांव वापस जा रहे थे। बीबीनगर मंडौना जाफराबाद मार्ग पर एकांत स्थान पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने फौजी को धक्का देकर खेत में गिरा दिया। फौजी के गिरते ही एक हमलावर ने तमंचे के बल पर एक लाख रुपये, पेंशन से संबधित कागजात तथा अन्य कागजों से भरा बैग लूट लिया। फौजी के पास मोबाइल न होने के कारण घर पहुंच उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी स्वदेश कुमार मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की सहायता से क्षेत्र में काबिंग कराई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी स्याना अनविता उपाध्याय भी मौके पर पहुंची तथा अधीनस्थों को निर्देश दिए। सीओ ने बीबीनगर पंजाब नैशनल बैंक के कैमरों को खंगाला लेकिन कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें