फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोंच से वार कर सारस ने बालिका को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सारस से बचने को भागी बच्ची, गड्ढे में डूबकर मौत
विज्ञापन

तालाब में बकरी निकालने गई थी, तभी अंडों की रखवाली कर रही सारस में दौड़ा लिया
बचने के दौरान गिर गई थी
रामपुर मथुरा क्षेत्र का मामला

अमर उजाला ब्यूरो

महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में सारस से बचने के लिए भाग रही एक बालिका की सोमवार को खड्ड में डूबने से मौत हो गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम समनपुर माफी निवासिनी जान मोहम्मद बेटी आस्मीन (8) गांव के अजीम, रऊफ, आरिफ के साथ बकरियां चराने तालाब की ओर गई थी। बताते हैं कि इस दौरान यास्मीन की एक बकरी तालाब में उतर गई। बकरी लाने के लिए यास्मीन भी तालाब में उतर गई। तालाब में ही कुछ दूर पर एक सारस अपने अंडों की रखवाली कर रही थी। इस बीच यास्मीन को पानी में देख सारस ने दौड़ा लिया। हालांकि सारस की चोंच व उसकी आवाज से भयभीत होकर बालिका घबरा गई और तालाब के निकट एक पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान गड्ढे में भरे पानी में डूब गई। इस बीच अन्य बच्चों ने गांव पहुंचकर घरवालों को दी। जब तक परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचते बालिका की डूबकर मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने शव निकालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें