फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव और मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव-मारपीट के आरोपियों में से पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

- शनिवार रात किशोरी को बरामद करने आई पुलिस पर किया था पथराव
- ग्रामीणों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो।
औरंगाबाद।
अगौता थाना क्षेत्र के गांव लुहारली में ग्रेटर नोएडा की पुलिस पर पथराव करने और मारपीट के मामले में अगौता पुलिस ने सोमवार दोपहर 19 नामजद आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अपहरण करने का आरोपी युवक किशोरी को लेकर कहीं भाग गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से गांव में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के एक गांव से अगवा किशोरी और आरोपी की तलाश में शनिवार रात नोएडा पुलिस ने गांव लुहारली में एक मकान पर दबिश दी थी। अगवा किशोरी और आरोपी को पकड़ लेने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर वाहन तोड़ दिया था और लाठी-डंडों से उनसे मारपीट की थी। ग्रामीणों ने किशोरी और आरोपी को छुड़ा लिया था। पथराव में नोएडा की घंघौली पुलिस चौकी प्रभारी रवि भूषण शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घायल चौकी प्रभारी ने 19 ग्रामीणों को नामजद करते हुए 50 के खिलाफ अगौता थाने में एफआईआर कराई थी। अगौता पुलिस ने सोमवार दोपहर लुहारली में तीन मकानों पर दबिश देकर 19 नामजद आरोपियों में से पांच जतन सिंह, जयवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, बबली और दाताराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को भी फंसाने का आरोप लगाया है। एसओ अगौता सत्यवीर सिंह ने बताया कि भागे हुए 14 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। वहीं अपहरण का आरोपी अंकित किशोरी को लेकर कहीं भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें