फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में बच्ची और अधेड़ का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में बच्ची और अधेड़ के शव मिले
विज्ञापन


क्षेत्र से निकल रही गंगनहर से बुधवार को पुलिस को बच्ची और अधेड़ की लाश मिलीं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाया। शव देखकर लग रहा था कि इनको हत्या कर नहर में फेंका है। पुलिस ने इनको पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुरादपुर के निकट गंगनहर किनारे एक अधेड़ का शव अटका है। पुलिस ने शव निकलवाया तो देखा कि शरीर पर सिर्फ पैंट थी। ऊपर का हिस्सा नंगा था। मृतक की उम्र करीब 40 साल थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन


इसके थोड़ी देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि दारापुर गांव के निकट नहर में एक बच्ची की लाश बह रही है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को नहर से निकलवाया। उसके शरीर पर कपड़े थे। बच्ची की उम्र करीब दस साल थी।
विज्ञापन


उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को नहर में फेंका गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों का आपस में कोई कनेक्शन है या नहीं। शवों का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें