फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार....

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार....
विज्ञापन

बाइक सवारों से दिनदहाड़े 2.65 लाख लूटे
- जज कंपाउंड चौकी के निकट दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- पीएनबी से लोन लेकर पत्नी और भाई के साथ बाइक से गांव जा रहा था पीड़ित
- लल्ला बाबू चौराहे पर बुधवार दोपहर पत्नी के हाथ से बैग छीनकर भाग गए बदमाश

अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर।
नगर में दिनदहाड़े जज कंपाउंड चौकी के निकट लल्लाबाबू चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक पर गांव जा रहे दंपति से 2.65 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित दंपति ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस लल्लाबाबू चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मौढ़ी निवासी मुकेश सिंह सहकारी नगर आईटीआई में मैकेनिकल पढ़ाते हैं। कुछ समय पहले पुत्री की शादी की थी। जिसके चलते उधारी हो गई थी। बुधवार सुबह पत्नी सतेंद्री और चचेरे भाई रामेंद्र के साथ बाइक से बुलंदशहर आए थे। उधारी चुकाने के लिए डिप्टी गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से नौकरी पर 2.65 लाख रुपये का लोन किया था। बाइक रामेंद्र चला रहा था। बीच में मुकेश सिंंह और सतेंद्री पीछे बैठी हुई थीं। उनके पास बैग था। जिसमें 2.65 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम और अन्य कीमती सामान रखा था। तीनों बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही लल्ला बाबू चौराहे पर पहुंचे तो जाम के चलते बाइक धीमी की। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सतेंद्र के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश बाइक लेकर डीएवी तिराहे की ओर बने फ्लाईओवर पर चढ़कर भाग गए। पीड़ितों ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। इसके साथ ही सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें