फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षिका हत्याकांड में नजदीकियों पर घूमी शक की सूईं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका हत्याकांड में नजदीकियों पर घूमी शक की सुई
विज्ञापन


शिक्षिका हत्याकांड में शक की सुई नजदीकियों पर ही घूम रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ नजदीकी लोगों की जांच शुरू कर दी है। उन लोगों की घटना के दिन की लोकेशन खंगाली जा रही है।

इसके अलावा करीब दर्जनभर लोगों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन को भी खंगाला जा रहा है। बीबीनगर क्षेत्र के गांव फतेहपुर माधोपुर की मूल निवासी शिक्षिका कुसुम सिरोही नगर के यमुनापुरम स्थित आवास में अकेले रहती थीं। 2 जुलाई को कुसुम का उनके आवास में अधजला शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन


मृतका के पुत्र अमित की तरफ से कोतवाली देहात में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना को गुजरे 3 दिन हो गए , लेकिन पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है। बुधवार को मृतका के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों ने एसएसपी को कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए। यह संदिग्ध शिक्षिका के नजदीकी रिश्तेदार ही बताए जा रहे हैं। पुलिस अफसरों का भी मानना है कि हत्याकांड को किसी नजदीकी ने ही अंजाम दिया है।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नजदीकी लोगों की जांच शुरू कर दी है। उनकी हत्या वाले दिन की लोकेशन खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल को भी पुलिस खंगाल रही है।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें