तमंचे के बल पर दो गैस एजेंसियों से दो लाख की लूट
कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो गैस एजेंसियों से दो लाख रुपये से ज्यादा की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। कई घंटों तक पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग भी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाश कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित रिवाड़ा गांव पहुंचे और एन के भारती भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों से तमंचों के बल पर बंधक बनाकर साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली।
इसके बाद बदमाश कतियावली गांव स्थित ओम सांई इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंचे और कर्मचारियों को आतंकित कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश जाते समय कर्मचारी रिंकू का फोन भी ले लिया।
इसके बाद कर्मचारियों को शटर गिराकर बंद कर दिया। एजेंसी के मैनेजर आकाश शर्मा ने घटना की जानकारी एजेंसी मालिक गौरव श्रोत्रिय को दी। एजेंसी मालिक ने घटना की सूचना तुरंत 100 नंबर पर दी।
घटना की सूचना पाकर एसपी देहात प्रमोद तिवारी कोतवाली पहुंचे एजेंसी मालिक सौरभ व गौरव श्रोत्रिय समेत सभी पीड़ितों से अलग-अलग भी वार्ता की। एसपी देहात प्रमोद तिवारी का कहना है कि किसी भी कर्मचारी या एजेंसी मालिक ने तहरीर नही दी है।
तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। एस पी देाहत ने बताया कि दोनों घटनाओं के जल्द खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी व अहमदगढ़ थाने की पुलिस टीमों को लगाया गया है।