पालिका कर्मी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
जहांगीराबाद। अज्ञात चोरों ने रविवार रात पालिका कर्मचारी व पूर्व सभासद रमेश चंद बाछल के सगे साले के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामन चेारी कर लिया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
शिकारपुर के रहने वाले सुभाषचंद स्थानीय पालिका परिषद में कार्यरत हैं। सुभाषचंद पूर्व सभासद रमेश चंद बाछल के साले हैं और वर्तमान में वह नगर के मोहल्ला गायत्री नगर में रह रहे हैं। पीड़ित सुभाष के मुताबिक वह अपने मकान का ताला लगाकर तीन दिन पूर्व दिल्ली दवा लेने गए थे। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सेफ मेें रखी तीन हजार की नगदी, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की कंठी, एक सोने की चेन, दो कानों के टॉप्स व दो जोड़ी चंादी की पाजेब चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। कोतवाल जेपी चौबे का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। ब्यूरो