किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर हुआ जमकर हंगामा
खुर्जा। नगर के मोहल्ले में दो किशोरों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया है। हालांकि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है।
शुक्रवार शाम को मोहल्ला निवासी युवती मोहल्ले में किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान दो किशोरों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बताया जा रहा कि लोगों ने आरोपी किशोरों को पकड़ लिया। घटना को लेकर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।