फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेत कर युवक की हत्या, शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गला रेत कर युवक की हत्या, शव खेत में फेंका
विज्ञापन

- ई-रिक्शा चलाता था युवक, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने महमदपुर गांव स्थित ज्चार के खेत में उसका शव फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार सुबह महमदपुर गांव के पास ज्चार के खेत में खून से लथपथ युवक का शव देखकर सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त खुर्जा क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी तसमीम (27) पुत्र साबू खां के रूप में हुई। युवक के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद हत्या की आशंका
परिजनों के मुताबिक तसमीम ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार का वह ई-रिक्शा लेकर कमाई करने घर से निकला था। लेकिन रात तक वापस न पहुंचने पर परिजन काफी चिंतित थे। रिश्तेदार, आस पड़ोस आदि कई स्थानों पर परिजनों ने तलाश की लेकिन तसमीम का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह उसका शव अरनिया क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित ज्चार के खेत में मिली। लेकिन ई-रिक्शा गायब था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटने के बाद चालक तसमीम की गला रेत कर हत्या कर दी और शव महमदपुर गांव स्थित खेत में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन


युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना की जांच की जा रही है। - एचएन सिंह, थाना प्रभारी अरनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें