शादी का झांसा देकर पांच साल तक करता रहा दुष्कर्म
खुर्जा। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान जन्म लिए दो साल के बेटे को भी उठाकर ले गया। अपने बेटे को वापस पाने के लिए अब पीड़ित पुलिस की चौखट दर चौखट भटक रही है।
क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि पांच साल पूर्व उसकी मुलाकात क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। तभी से आरोपी युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। इस दौरान कई बार शादी के लिए कहा, लेकिन वह टालता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसका एक बेटा भी हो गया। पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी उसके घर पहुंचा और बेटे को लेकर चला गया। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने और बेटे को वापस दिलाने की मांग की है। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।