फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मासूम को रौंदा, मौत
विज्ञापन

नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े चार वर्षीय मासूम को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में किरनपाल बघेल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि उनका चार वर्षीय पुत्र कर्तव्य शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान अतरौली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मासूम को रौंद दिया। उसके बाद आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों, परिजनों की मदद से घायल मासूम को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार को भी कब्जे में लेकर चालक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। जल्द ही आरोपी कार चालक को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें