फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया कर्मी के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मीडियाकर्मी के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट
-चाकू की नोक पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
नगर के मोहल्ला सराय झांझन में रविवार दोपहर बेखौफ बदमाशों ने मीडिया कर्मी के घर से लाखों की नकदी और जेवरात लूट ले गए। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के सराय झाझन निवासी मीडिया कर्मी हेमंत कुमार ने बताया कि रविवार को वह किसी कार्य से बाहर गया था। उसकी माता कमलेश, पिता नंदकिशोर उसकी पत्नी सारिका के साथ पड़ोस में एक कार्यक्रम में गए थे। घर वह उसके छोटे भाई सचिन की पत्नी प्रीति थी। तभी दोपहर करीब 1.00 बजे मकान में नीचे की ओर आवाज होने पर प्रीति नीचे आई तो दो युवक घर का सामान समेट कर ले जा रहे थे। इसमें से एक युवक ने प्रीति को चाकू दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद प्रीति ने उन्हें मामले की सूचना दी। सूचना पर परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे। बताया कि बदमाश घर में रखी 68 हजार की नकदी और करीब छह लाख के जेवर लूट ले गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन घटनाओं को भी खुलासे का इंतजार
सिकंदराबाद। पिछले कुछ महीनों में नगर में हुई चोरी की अधिकांश वारदातों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद है। अब चोर रात के अंधेरे में नहीं दिन की उजाले में वारदात को अंजाम देने की हिम्मत जुटा ली है। जो कि पुलिस के लिए एक खुली चुनौती है।
विज्ञापन

24 नवंबर को चोरों ने नगर के केसरीवाडा निवासी व्यापारी अमन गोयल के बंद मकान का ताला तोड़कर तोड़कर तीन लाख की नकदी,100 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी चोरी कर ली थी। केसरीवाडा में ही चोरों ने किशोर गारमेेंट्स के शटर का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। 12 दिसंबर को चोरों ने नगर के वैधवाडा निवासी सराफ नरेशचंद वर्मा पुत्र स्वर्गीय कृष्ण वर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख की नकदी, 325 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी चोरी कर ली थी। 15 दिसंबर की रात में चोरों ने केसरीवाडा स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में घुसकर पदयात्रा के दौरान मंदिर में ठहरे मुनि वीरेश रत्न सागर की नकदी, मोबाइल, टैब के अलावा मुनी जी का सिद्व किया 25 तोले चंादी का यंत्र जिसके ऊपर सोने की पालिश की हुई थी भी चोरी कर ली थी। 27 दिसंबर को चोरों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा के घर का ताला तोड़कर दो बैट्रे व अन्य सामान चोरी कर लिए थे। 20 जनवरी को कैनरा बैंक के पास आरिश बर्नी की रायल फार्मा का ताला तोड़कर 16500 की नकदी समेत 35000 हजार की चोरी की थी। आठ अप्रैल को सीएचसी की महिला चिकित्सक पिंकी गोयल के सीएचसी स्थित आवास का दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया था। इन सब घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें