फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब, तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब, तमंचे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन


सिकंदराबाद/ककोड़। पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को अवैध शराब तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि चेकिंग के दौरान औद्योगिक क्षेत्र से ग्रीन सिटी ओमपैलेस निवासी आसिफ अंसारी पुत्र फरीद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पेटी अवैध शराब तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। ककोड़ थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान ग्राम सुनपेड़ा निवासी ओमन पुत्र शब्बी को चचूरा नहर से तमंचा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
-------------------

लेनदेन के विवाद में मारपीट एक घायल

सिकंदराबाद। लेनदेन के विवाद में पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली में लेनदेन के विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में अनुज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। एसआई संजीव यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

संदिग्ध हालात में वृद्ध लापता, परिजनों ने दी तहरीर

ककोड़। खेत पर गया वृद्ध संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने तहरीर देकर बरामदगी की मांग की। कस्बे के मोहल्ला मालियान निवासी नानकचंद ने बताया कि उसके पिता पदम सिंह (60 वर्ष) बुधवार की दोपहर खेत गए थे। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे काफी तलाशने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें