फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मासूम की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई के पास बाइक सवार दंपति व उनके बच्चों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दंपति व उनका मासूम पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना क कोड़ के गांव भोपतपुर निवासी पिंटू अपनी पत्नि शशि, दो साल की पुत्री शर्मीली व चार साल के पुत्र पीयूष के साथ शुक्रवार को अहार थाना क्षेत्र के गांव दुलखरा ससुराल आए थे। परिजनों के मुताबिक दुलखरा में पिंटू की साली की शादी के बाद पहली विदाई होनी थी, जिसमें पिंटू परिवार समेत शरीक हुआ था। विदाई के बाद वह अपनी बाइक से अपने गांव लौट रहा था कि शुक्रवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई के पास सामने की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बेटी शर्मीली की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नि शशि व पुत्र पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से घायल मां-बेटे को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पिंटू को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि शशि का एक हाथ व एक पैर काटना पड़ा है। कोतवाल जेपी चौबे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें