फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिंड़त में दो युवकों की मौत,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन


जहांगीरपुर। जट्टारी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले खुर्जा अस्पताल और बाद में मेरठ में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम जट्टारी मार्ग पर बंद चीनी मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव छपना निवासी कुशल उर्फ कौशल पुत्र हीरासिंह, हितेश गांव माचड़ निवासी और सचिन जबकि दूसरी बाइक सवार गांव भुन्ना जाटान निवासी विवेक (26) पुत्र नवाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कुशल पुत्र हीरा और विवेक पुत्र नवाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हादसे में घायल हितेश का खुर्जा के कैलाश अस्पताल और सचिन का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जहांगीरपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


सड़क पार करते वाहन से बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
खुर्जा। हाईवे-91 पर सड़क पार करते हुए एक वृद्ध को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जिला प्रतापगढ़ के थाना अन्नू क्षेत्र के गांव पतुनली निवासी मोहम्मद रफीक (70) पुत्र खलील शुक्रवार रात को हाईवे-91 पर बस से उतरकर सड़क पार रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कैलाश अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें