फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से लूटे कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से जेवरात लूटे
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नगला बंजारा के पास बृहस्पतिवार दोपहर खेत पर चारा लेने गईं तीन महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर अरनिया क्षेत्र के गांव नगला बंजारा निवासी डॉली पुत्री राजेश, नीता पत्नी चंद्रपाल और कांता देवी पत्नी मलखान चारा लेने के लिए खेतों पर जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने महिलाओं को रोक लिया। बदमाशों ने इसके बाद तमंचे के बल पर उनसे जेवरात लूटकर मौके से भाग गए। महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें