फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवती हरियाणा से बरामद, आरोपी युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा युवती हरियाणा से बरामद, आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

ककोड़ । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने क्षेत्र के गांव भौरा निवासी गौरव पुत्र चंद्रपाल पर बीते रविवार को उसकी पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के बल्लभगढ़ से अगवा युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती को मेडिकल के लिए और आरोपी को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो

दूसरे समुदाय के लोगों को सामान बेचने पर दे रहे धमकी
सिकंदराबाद । नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी मनीष गिरी ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह मोहल्ले में ही दुकान करता है। मोहल्ले के तीन युवक उससे रंजिश रखते हैं। बताया कि आरोपी कहते हैं कि दूसरे समुदाय के लोगों को सामान मत बेचो। दुकान पर आकर ग्राहकों से लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। कोतवाली में उसकी शिकायत करते हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसको जान माल का खतरा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जली
ककोड़। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से गेहूं की तीन बीघा फसल जल गई। थाना क्षेत्र के गांव अजय नगर निवासी प्रताप पुत्र बलवीर ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। आग लगने से उसकी तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें