फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना बवाल: 50 दिन पूरे, आठ नामजदों की गिरफ्तारी बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना बवाल: 50 दिन पूरे, आठ नामजदों की गिरफ्तारी बनी चुनौती
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल को 50 दिन बीत चुका है, लेकिन आठ नामजद आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अब तक कु ल 37 आरोपी ही सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, जिनमें से 18 नामजद हैं जबकि 19 आरोपियों की शिनाख्त वीडियो के आधार पर हुई थी।
विज्ञापन

बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान को लेकर हुए हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। इसमें स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस अब तक 37 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। जबकि, अन्य आठ नामजद व अज्ञात आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर हैं। रविवार को भी मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर चुकी है। बीते दिनों आरोपी सतेंद्र ने न्यायालय में सरेंडर याचिका डाली थी, लेकिन अब तक उसने भी सरेंडर नहीं किया है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें