फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सांसद की पत्नी की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सांसद की पत्नी की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


बुलंदशहर। सांसद की पत्नी और एक महिला नेता के बीच का कथित ऑडियो वायरल प्रकरण में रविवार देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस ऑडियो वायरल करने वाले को दबोच कर मामले का पटाक्षेप कर देगी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट पर 22 मिनट 44 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। वायरल कथित ऑडियो में एक महिला को सांसद की पत्नी व दूसरी महिला को भाजपा नेत्री बताया जा रहा था। सांसद ने इस कृत्य को विपक्ष की गंदी राजनीति कहा था। इसके अलावा सांसद की पत्नी ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ फर्जी ऑडियो बनाकर वायरल कर सांसद, भाजपा व संघ को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया था। एसएसपी एन. कोलांचि ने बताया कि रविवार देर रात ही मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें