खटीमा में एसओजी और झनकईया थाना पुलिस ने सात ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक माह पूर्व पुलिस महिला के पति श्याम सोेनकर निवासी राजीव नगर पकड़िया और बेटे मयूर को भी 37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दें कि पति और बेटे के जेल जाने के बाद सोनी ने भी स्मैक का धंधा शुरू कर दिया था। महिला को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कहा कि स्मैक और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। टीम में थाना प्रभारी के अलावा एसओजी के एसआई राजेश पांडे, झनकईया पुलिस के प्रभात चौधरी, सरिता विश्वकर्मा, एसओजी के कांस्टेबल संतोष आदि थे। इधर, बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कुुमार ने बताया कि रविवार शाम इस्लामनगर निवासी मैहरुद्दीन से 84 कच्ची शराब के पाउच बरामद हुए। टीम में सिपाही नवीन टम्टा और शहनवाज अंसारी शामिल रहे। ब्यूरो
आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह के साथ टीम ने भिलैया गांव में एक घर से 100 बोतल कच्ची शराब बरामद की।