फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग ने की थी विमल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में नाबालिग ने की थी विमल की हत्या
विज्ञापन

शिकारपुर । सलेमपुर पुलिस ने क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी मजदूर विमल की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी नाबालिग है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते विमल की हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी शंकर लाल जाटव का 50 वर्षीय पुत्र विमल मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था। उसने बनवारीपुर निवासी अरविंद के खेत में हिस्से पर गन्ना बोया था। 5 जनवरी को वह परिजनों के साथ खेत पर गन्ने की छिलाई करने गया था। घर आने के बाद शाम को वह खेत पर दोबारा चला गया था। जिसके बाद शाम तक वह घर नहीं लौटा। घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन एसका कोई सुराग नहीं लगा। 6 जनवरी की सुबह खून से लथपथ विमल का शव खेत में पड़ा मिला था। सिर व गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र कृष्णा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की मृतक से पुराने मामले को लेकर रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें