फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्टर से पुलिस में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित पोस्टर से पुलिस में मचा हड़कंप
विज्ञापन

- पुलिस ने दीवार से पोस्टरों को हटवाया
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दीवारों पर लगाए गए विवादित पोस्टर से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में पोस्टरों को हटवाया। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जब नगर के मोहल्ला भीतर कोर्ट रिसालदारान को लोगों ने दीवार पर पोस्टर चिपके हुए देखे। पोस्टर पर दो युवकों के फोटो लगे हुए थे। फोटो के साथ लिखा था कि दोनों युवक गो हत्या करते हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती। दोनों युवकों को नगर के अमन के लिए खतरा बताया गया था। विवादित पोस्टर दीवार पर चस्पा होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टरों को हटवाया। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में किसी ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें