फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने काट डाले एक दर्जन देवदार के पेड़

Thu, 07 Jun 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
कटे पेड़ का निरीक्षण करते वन कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तहसील के नाग मंदिर से लगी वन पंचायत, भट्टीगांव के जंगल से तस्करों ने देवदार के लगभग एक दर्जन हरे पेड़ काटकर गायब कर दिए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे वन पंचायत, भट्टीगांव के सरपंच कैलाश चन्याल ने बताया कि उनकी वन पंचायत में देवदार का वन है। आबादी से लगी इस वन पंचायत में तस्करों की निगाह हर समय लगी रहती हैं। इस कारण गांव के युवाओं द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी। इसके बावजूद बुधवार रात अज्ञात लोगों ने जंगल से देवदार के कई हरे पेड़ काट कर गायब कर दिए हैं।

मामले की सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर आरएस मेहरा ने वन कर्मियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि मौके पर 10 इंच की गोलाई के लगभग एक दर्जन देवदार के पेड़ आरी से काटे गए हैं। बताया कि मामले की छानबीन कर पेड़ों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें