फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार ट्रेन ड्राइवर के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार की मौत
विज्ञापन

- पहासू क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज में हुआ हादसा, शव पीएम को भेजा
- मृतक युवक बताया जा रहा ट्रेन चालक का बेटा, परिजनों में मचा कोहराम
पहासू। कस्बे में राजकीय इंटर कालेज के पास रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रेलवे ड्राइवर का बेटा बताया जा रहा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं बस के चालक-परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नरौरा क्षेत्र के गांव बैलोन निवासी सूर्येंद्र उपाध्याय रेलवे में ड्राइवर हैं और जंक्शन क्षेत्र के परसादी नगर कालोनी में रहते हैं। शनिवार सुबह उनका बेटा चिराग (24) उर्फ चीकू अपने बीमार बाबा का इलाज कराने के लिए उन्हें लेने कार से बैलोन जा रहा था। पहासू कस्बा स्थित राजकीय इंटर कालेज के निकट तीव्र गति से आ रहे रोडवेज बस ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने बस के चालक-परिचालक को हिरासत में ले लिया। एसओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल
खुर्जा। जंक्शन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक लेकर चालक भाग गया। शनिवार दोपहर अलीगढ़ के टप्पल निवासी करन वैदिक अपनी पत्नी पूजा और दोस्त शोभित के साथ बाइक से खुर्जा आ रहे थे। जंक्शन मार्ग पर गांव टैना के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें