फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक शोरूम से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक शोरूम से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन

- शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
- सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर मिली वारदात की जानकारी
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के दाताराम चौक के पास स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल उड़ा लिया। शनिवार सुबह पहुंचने पर शोरूम मालिक को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवलपुरा निवासी विनोद गुप्ता का दाताराम चौक के पास इलेक्ट्रानिक शो रूम है। शुक्रवार देर रात किसी समय चोरों ने शोरूम पर धावा बोल दिया और ताला तोड़कर शोरूम से 12 एलईडी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह शोरूम मालिक रोजाना की तरह पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और लोगों से पूछताछ की। पीड़ित विनोद गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें