फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों समेत 10 गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने प्रधानी चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सख्त कदम उठाया।
विज्ञापन



शांतिभंग की आशंका में गांव सांखनी में प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि आईजी के गांव रूपवास में दो प्रधान प्रत्याशियों को हिरासत में लिया गया है।


 
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में मंगलवार को अनूपशहर, जहांगीराबाद, डिबाई और दानपुर ब्लॉक में  मतदान होना है। इसमें अनूपशहर और जहांगीराबाद बेहद संवेदनशील माने गए हैं।
विज्ञापन




जहांगीराबाद कोतवाली के अतिसंवेदनशील प्लस गांव सांखनी में चुनाव के दौरान शंातिभंग की आशंका के मद्देनजर प्रधान पद के प्रत्याशी फिरदौस अली, नकी अख्तर व आजाद समेत आरिफ, शाहिद अली, सरफराज, असगर अली, एमआर हुसैन, आबाद हुसैन, सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया।


इनसे एसडीएम कोर्ट में दस- दस लाख रुपये के मुचलके भरवाए गए हैं। देर शाम जमानत पर सुनवाई की जा रही थी। वहीं अनूपशहर कोतवाली के अतिसंवेदनशील गांव रूपवास के भी प्रधान प्रत्याशी हेमंत शर्मा और संजय शर्मा को हिरासत में लिया गया है।



एडीएम प्रशासन विशालसिंह, एसडीएम अरूण कुमार यादव व सीओ सहित जोनल मजिस्ट्रेट ने गांव रूपवास पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दोनों प्रत्याशियों को हिरासत में लेने का निर्णय लिया।


एसएसआई जहांगीराबाद कोतवाली चंद्रकांत पांडे ने एसडीएम कोर्ट को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गांव में दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव को लेकर भारी विवाद चल रहा है।


प्रधान चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था भंग होने व संज्ञेय अपराध होने की प्रबल संभावना है। इससे पूर्व भी दोनों पक्षों में 11 व्यक्ति यों की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन




चुनाव के दिन भी दोनों पक्षों में आपसी फायरिंग व फौजदारी होने की प्रबल संभावना है जिसे देखते हुए दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


आईजी आलोक शर्मा के पैतृक गांव रूपवास में भी प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों में भारी तनाव है जिसके मद्देनजर एडीएम प्रशासन विशाल सिंह सहित तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने देर सायं गांव जाकर हालातों का जायजा लेते हुए दोनों प्रधान प्रत्याशी हेमंत शर्मा व संजय शर्मा को पुलिस हिरासत में लेने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें