फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ने के साथ कहर बरपाने लगी आग

Wed, 20 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरखानी में तीन मकानों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घरों में रखी नगदी, ज्वेलरी, बाइक समेत हजारों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।  
विज्ञापन


बुधवार शाम खीरखाने मोहल्ला निवासी सानू के घर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने निन्ना खां और और मुन्ने खां के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से सानू के घर में रखी 40 हजार की नगदी, बाइक, फर्नीचर समेत हजारों रुपये का सामान जल गया।

वहीं निन्ना खां के घर में 5 हजार नगदी, कटाउट मशीन समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान तथा मुन्न खां के घर में रखी 10 हजार की नगदी व घरेलू सामान स्वाहा हो गया। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। इस घटना में पीड़ितों का काफी नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि कूड़े आदि में आग लगाए जाने से घटना हुई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें